खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रुद्रापुर में रविवार को सात दिवसीय श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसी के साथ यज्ञ एवं कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया।
रविवार की सुबह काफी संख्या में गांव की महिलाओं व कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा रुद्रापुर से बहेलिया, उरदान टोला से भुजौली बाजार, दरोगा सिंह के टोले से होते हुए नारायणी नदी के पनियहवा घाट तक पहुंचा जहाँ मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने कलश में जल भरा। पुनः यह शोभा यात्रा पनियहवा से चलकर यज्ञ मण्डप पर पहुँचा जहां विद्वान आचार्यों के द्वारा पूजन -अर्चन के पश्चात श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। यज्ञाधीश धर्म मानस जी महराज अयोध्या, कथा व्यास मानस मधुर राजहंस मार्तण्ड जी महराज अयोध्या एवं यज्ञाचार्य आचार्य ओमप्रकाश जी महराज की देखरेख में यज्ञ व कथा का कार्यक्रम हो रहा है।
आयोजन समिति के ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव, सचिन पाण्डेय, नितिन पाण्डेय, रमेश जायसवाल, रामहंस जायसवाल, अनिल यादव, नित्यानंद पाण्डेय, विशुनी सिंह, उदय भान सिंह, सरजू जायसवाल, हरी सिंह, बैजनाथ जायसवाल, अयोध्या जायसवाल, अशर्फी सिंह, बिकाऊ जायसवाल, नथुनी सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, राम आधार सिंह, गिरिजाशंकर पाण्डेय, गोवर्धन प्रजापति, उमेश प्रजापति, सुबोध सिंह, मोहन सिंह, लल्लन आदि कलश यात्रा में शामिल रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…