खड्डा/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खड्डा नगर के सुबास चौक पर स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मूर्ति की धुलाई कर माल्यार्पण किया।
शुक्रवार की सुबह खड्डा नगर के भाजपा कार्यकर्ता कस्बे के सुबाष चौक पहुंचकर, चौक पर स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की विधिवत धुलाई करते हुए माल्यार्पण किया। मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम को भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा व
विजयलक्ष्मी मिश्रा ने राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए योगी सरकार को बेमिसाल व जनकल्याणकारी बताया। इस दौरान मनोज जायसवाल, अमरचंद मद्धेशिया, शत्रुजीत शाही, सभासद संतोष तिवारी, प्रिंस मद्धेशिया, भगवती पांडेय, कैलाश भारती, विजय कन्नौजिया, ब्यास गिरी, नागेंद्र चौधरी अनिल मोदनवाल, प्रदीप सिंह, पप्पू रावत, अरविंद रावत, निखिल आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…
हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…
कुशीनगर । जनपद में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…