News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मंदिर निर्माण निधि के लिये निकली शोभा जनजागरण यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2021  |  4:43 PM

1,081 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मंदिर निर्माण निधि के लिये निकली शोभा जनजागरण यात्रा

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के तहत रविवार को खड्डा उपनगर में श्रीराम जनजागरण शोभायात्रा निकाल कर लोगों के बीच जनजागरण किया गया। इस दौरान नगर का माहौल श्रीराम के जयघोष से राममय हो गया।
खड्डा उपनगर के जटाशंकर पोखरा से रविवार की सुबह श्रीराम जनजागरण शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। यात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी शामिल थी। यात्रा पोखरा रोड होकर आजाद चौक, गल्ला मंडी, फल मंडी, सिविल लाइन, फारम मोहल्ला, हनुमान चौक आदि प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए लोगों के बीच जनजागरण किया। यात्रा में नगर क्षेत्र की तमाम महिलाएं व पुरूष शामिल होकर श्रीराम का जयघोष करते रहे।इस कार्यक्रम से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। हनुमान की झांकी भी लोगों के बीच आकर्षण की केन्द्र रही।
इस दौरान विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, विवेकानंद पांडेय, दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, चन्द्रप्रकाश तिवारी,
सुभाष चंद गुप्ता, नत्थू शर्मा, अजीत तिवारी, अमरचंद मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, गुड्डू गुप्ता, विजयलक्ष्मी मिश्र, मधोक गुप्ता, विनोद यादव, रामसहाय दूबे, भोला यादव, विजय कन्नौजिया, डा.विरेंद्र गुप्ता, रामछकित मिश्र, ललित पांडेय, शिवकिशोर श्रीवास्तव, पवन मद्धेशिया, केदार प्रसाद गुप्ता, राज, राहुल, प्रिंस मद्धेशिया, गोविन्द गुप्ता,विजय कन्नौजिया सहित तमाम लोग शामिल रहे।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking