News Addaa WhatsApp Group

खड्डा:- मतदाता के वोट से पड़ती है देश के भावी भविष्य की नींव:- उपजिलाधिकारी खड्डा

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 30, 2021  |  9:06 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:- मतदाता के वोट से पड़ती है देश के भावी भविष्य की नींव:- उपजिलाधिकारी खड्डा

खड्डा (कुशीनगर):- खड्डा तहसील क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित जनता इण्टर कालेज में मंगलवार को उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। स्कूल कैंपस में ही बीएलओ द्वारा नये मतदाता बनाने के लिए कैम्प किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

मंगलवार को विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ कर छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम उपमा पाण्डेय ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए मतदान करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उसका वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है और वह राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनता है। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने वालों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने, नाम सुधार व जेण्डर रेशियो का निश्चित रूप से पालन किया जाय। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर विद्या निवास मिश्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक व राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking