संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर में मंगलवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के मौके पर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उन्हें वीर योद्धा बताया।
नगर पंचायत खड्डा के महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप एक वीर योद्धा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान तहसीलदार डॉ. एस.के राय, नायब दरोगा राजेंद्र राय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…