News Addaa WhatsApp Group

खड्डा:- वोट हमारा अधिकार किसी और का अब नही चलेगा:- ओमप्रकाश राजभर

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 30, 2021  |  9:59 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:- वोट हमारा अधिकार किसी और का अब नही चलेगा:- ओमप्रकाश राजभर

खड्डा (कुशीनगर):- खड्डा तहसील क्षेत्र के धरनीपट्टी खेल मैदान में मंगलवार को सपा व सुभासपा की संयुक्त पंचायत में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महंगाई, भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था पर सरकार को कोसते हुए विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। राजभर ने राजभर सहित पिछड़े समाज का आह्वान करते हुए कहा कि वोट हमारा, अधिकार किसी और का अब नहीं चलेगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

धरनीपट्टी खेल मैदान में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की जब तक भाजपा की विदाई नही तब तक कोई ढिलाई नही। डीजल, पेट्रोल व रसोईगैस की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। जिस दिन हमारी सरकार बनेगी, महंगाई कम हो जाएगी। प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों का पाठ्यक्रम एक होगा तथा स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई फ्री में होगी।राजभर ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की देश नहीं बिकने देंगे कि नारे के उलट सरकारी पैसे से एयरपोर्ट बनाकर पूजीपतियों के हाथ बेचने का काम कर रही है।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सपा नेता रामप्रसाद चौधरी ने भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा से बेदखल पर अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए अपील किया। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, शंभू चौधरी, विजय प्रताप कुशवाहा, नथुनी कुशवाहा मिठाई यादव आदि ने संबोधन कर आगामी विधानसभा चुनाव में भागीदारी मोर्चा की सरकार बनाने के लिए आह्वान किया। विशाल रैली का संचालन रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध तथा अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने किया। इस दौरानइस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा,पन्नेलाल यदुवंशी, अनिल राजभर, नंदलाल विक्रमा यादव, जिलाजीत यादव, ब्यास मिश्रा, विधान सभा अध्यक्ष सपा मुन्ना राजभर, संतोष पांडेय, चुन्ने लारी, मनोज गुप्ता, राम लखन, ज्योति सिंह, मनोज कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, सरतेज आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking