खड्डा/कुशीनगर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान समिति की बैठक खड्डा नगरपंचायत के शास्त्रीनगर मुहल्ले में संपन्न हुई। बैठक में श्रीराम जन जागरण यात्रा निकालने और वार्डवार निधि संग्रह की योजना बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए खड्डा टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता डा.नीलेश मिश्र ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए हम घर-घर जाएंगे और लोगों से भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग एकत्रित करेंगे। बैठक में श्रीराम जन जागरण यात्रा व वार्डवार निधि संग्रह की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से अभियान प्रमुख सुभाषचंद गुप्त, अजीत तिवारी, मिंटू रौनियार, विजय कनौजिया, अरविंद गुप्ता, अमरचंद मद्धेशिया, अनुराग तिवारी, मुन्नी गिरी, पवन मद्धेशिया, अरविंद रावत, गुलाब मद्धेशिया, अतुल राय, मधोक गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, हनुमान गुप्ता, गणेश मोदनवाल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…