News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा:- सड़कों पर अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात पाने के लिए एसडीएम ने व्यपारियों के साथ सुझाव साझा किया

Sanjay Pandey

Reported By:

May 25, 2022  |  10:28 PM

368 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:- सड़कों पर अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात पाने के लिए एसडीएम ने व्यपारियों के साथ सुझाव साझा किया

खड्डा (कुशीनगर) :- कस्वे के सड़कों पर अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात पाने के लिए खड्डा थाना परिसर में बुधवार को एसडीएम उपमा पांडेय ने ईओ देवेश मिश्रा व एसएचओ धनवीर सिंह की उपस्थिति में प्रवुद्ध वर्ग एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव साझा किया। एसडीएम इसके बाद पुलिस, व्यापारी व नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ सड़कों से अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

खड्डा बाजार के मुख्य सड़कों पर जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए एसडीएम पांडेय ने अतिक्रमणकारियों सहित अन्य नागरिकों से एक सप्ताह पहले से ही लगातार लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार के माध्यम से अपील जर रही थी। । इसके बाद भी सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटा तो वे सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के लिए निकल पड़ी। कस्बा के सब्जी मंडी में बेतरतीब लगी दुकानों को क्रमबद्ध ढंग से लगवाने के लिए, रानी लक्ष्मीबाई चौक के निकट सड़क के किनारे लगने वाली सब्जी मंडी को हटवाने के लिए व खुले में बिक रहे मीट मंडी को नगर के बाहर स्थापित कराने के लिए देवेश मिश्रा को निर्देशित किया। नगर के बाजार की सड़कों के नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वाले लोगों को तीन दिन के भीतर पक्के निर्माण को हटवाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण नहीं हटा तो बुलडोजर मंगवाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

इस अवसर पर अभिषेक शाही, संतोष जायसवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, रितेश पांडेय, दिलीप वर्मा, सन्तोष मद्धेशिया, अजीत सिंह, संतोष गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking