News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सफाईकर्मी के नौकरी के नाम पर लिया पैसा, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी! फर्जी नियुक्ति पत्र थमा किया गया पैसे की वसूली

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 7, 2022  |  8:31 PM

959 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सफाईकर्मी के नौकरी के नाम पर लिया पैसा, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी! फर्जी नियुक्ति पत्र थमा किया गया पैसे की वसूली

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से सफाई कर्मी की नियुक्ति के नाम पर सवा लाख रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज निवासी रामबदन पुत्र फौजदार चौहान ने खड्डा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि बंजारीपट्टी गांव निवासी रतन कुमार विश्वकर्मा ने उसे सफाई कर्मचारी के रूप में नौकरी दिलाने के लिए 1 लाख 25000 हजार रुपये ले लिए और कुछ दिनों के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। बताया कि वह जब नियुक्ति पत्र लेकर संबंधित विभागों में पूछताछ की तो बताया गया कि नियुक्ति पत्र पूर्णतया फर्जी है। इसके बाद उसका माथा ठनक गया। पीड़ित रामबदन ने शुक्रवार को खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।Khadda: SDM visited the vaccination center, gave necessary instructions

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking