News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: पिकप वाहन पर चोरी के स्क्रैप के साथ दो गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 8, 2021  |  6:09 PM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: पिकप वाहन पर चोरी के स्क्रैप के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने छितौनी चीनी मिल के पास से वाहन पर लोड़ कर जा रहे लोहे के भारी स्क्रेप सहित वाहन सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय कुमार राय, हे.का. विक्रम सिंह, का. जितेंद्र कुमार निषाद ने छितौनी चीनी मिल के समीप एक मैजिक वाहन की जांच की तो वाहन में चोरी कर ले जायी जा रही एक अदद लोहे का एच आकार का स्क्रैप जिसका वजन लगभग 150 किग्रा पाया गया। वाहन सहित स्क्रैप को बरामद किया गया। उक्त वाहन में बैठे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त स्क्रैप चोरी कर कहीं ले जा रहे थे। पुलिस ने हिरासत मे लिए गये गोविन्द गुप्ता पुत्र श्रीकान्त गुप्ता निवासी सिसवा बाजार व शंकर यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव निवासी गंगौली थाना कोठीभार जनपद महराजगंज के विरूद्ध धारा 41/411 भा0द0वि0 का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज ज्ञानेन्द्र कुमार राय का कहना है कि चोरी की गई स्क्रैप के साथ मैजिक वाहन को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking