News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: अजब प्रेम की गजब कहानी दो सहेलियों में हुआ प्यार, घर से हो गईं फरार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2021  |  9:24 PM

1,180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: अजब प्रेम की गजब कहानी दो सहेलियों में हुआ प्यार, घर से हो गईं फरार
  • अजब प्रेम की गजब कहानी दो सहेलियों में हुआ प्यार, घर से हो गईं फरार
  • शादी की जिद पर अड़ीं तो एक गई जेल 

गोरखपुर | में पढ़ाई के दौरान दो सहेलियों में प्रेम परवान चढ़ा और दोनों आपस में शादी का फैसला करते हुए घरबार छोड़ दिया। घर से भागकर दोनों लुधियाना पहुंच गई। इनके घरवालों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। बरामद होने के बाद जब उनकी समलैंगिकता की बात सामने आई तो पुलिस हैरान हो गई। उनके घरवालों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही शादी की जिद पर अड़ीं रहीं तब पुलिस ने अपहरण के आरोप में बालिग सहेली शीतल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चौंकाने वाला यह मामला गीडा थाना क्षेत्र का है। गाहासाड़ की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नाबालिग एक इण्टर कालेज में पढ़ती है। उसी के साथ गांव के सुभाष यादव की पुत्री शीतल भी पढ़ती है। दोनों एनसीसी कैडेट्स भी हैं। उसकी बेटी नाबालिग है जबकि शीतल बालिग। महिला ने आरोप लगाया है कि शीतल ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।
तहरीर मिलने के बार सक्रिय हुई पुलिस ने जांच शुरू की तो समलैंगिकता का मामला सामने आया। उसने तलाश शुरू की तो दोनों लुधियाना में मिलीं। दोनों को लेकर मंगलवार को पुलिस गोरखपुर पहुंची पर समझाने के बाद भी दोनों शादी की जिद पर अड़ी रहीं। उनका कहना था कि समलैंगिकता भी कानूनी रूप से जायज है। समझाने का कोई नतीजा सामने न आने पर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोप में बालिग शीतल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि मामला समलैंगिकता से जुड़ा है। एक लड़की नाबालिग है उसकी मां ने दूसरी लड़की के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था वह बालिक है इसलिए इसमें कार्रवाई की गई है। अगर दोनों बालिग होती तो पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी…

ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

गोरखपुर, 27 मार्च 2026। रेलवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking