गोरखपुर में आईपीएल गेम खेलने के लिए बेटों द्वारा अपने पिता के एटीएम कार्ड की जानकारी चुराकर हजारों रुपए की चपत लगाने का मामला सामने आया है।
गोरखपुर शहर के एक कॉलेज के प्रवक्ता के बेटे ने एक लाख 54 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए तो एक व्यापारी के बेटे ने अपने ही पिता के एकाउंट से 17 बार में 43 हजार रुपए गायब कर दिया है। दोनों मामलों में पिता के मोबाइल नंबर पर आने वाली ओटीपी की जानकारी लेकर बेटे उसे मिटा देते थे। इससे मोबाइल चेक करने पर पिता को रुपए निकलने की जानकारी नहीं हो पाती थी।
खाते से रुपये निकलने की शिकायत पर साइबर सेल के प्रभारी दरोगा महेश चौबे, कांस्टेबल शशिशंकर राय, शशिकांत जायसवाल और नीतू नाविक ने जब जांच की तो आरोपियों की पहचान होने पर दंग रह गए। दोनों घटनाओं में शिकायकर्तायों के बेटों की करतूत सामने आई है हालांकि दोनों अभिभावकों ने कोई भी कानूनी कार्यवाही ना करने की गुहार लगाई है।
गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…
गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…
गोरखपुर । गोरखपुर की होनहार बेटी रितिका चौबे ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के…
बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…