News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच व गोला पुलिस ने पकवा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 15, 2021  |  5:52 PM

1,581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच व गोला पुलिस ने पकवा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • गिरफ्तार करने वाली टीम को डीआईजी ने दिया 25000 का इनाम
  • अवैध असलहा, 626000 नगदी समेत पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर । अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए क्राइम ब्रांच व गोला पुलिस ने भरोह -वाणी तरया मोड पर हुई डकैती की घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक तमंचा एक खोखा जिंदा कारतूस 315 बोर एक तमंचा एक जिंदा खोखा कारतूस 12 बोर लूटा गया 626000 नगद घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल व एक अन्य मोटरसाइकिल किया बरामद ।गोला थाना क्षेत्र के भैरो बाड़ी में 10 फरवरी को बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से 700000 लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना का खुलासा करते हुए डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि गोला क्षेत्र के पकवा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच व गोला पुलिस ने डकैती की घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को अवैध तमंचा कारतूस के साथ लूटे गये 626000 को भी पुलिस ने बरामद किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया है जिसमें से दो मोटरसाइकिल लूट की घटना में इस्तेमाल किया गया । अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान अपना नाम सौरभ त्रिपाठी अभिषेक यादव मनीष कुमार प्रजापति अंजनी कुमार मिश्रा प्रतीक पाठक शामिल है। मनीष प्रजापति के खिलाफ एक मुकदमा मारपीट का उरुवा थाने पर दर्ज है। घटना में शामिल एक अभियुक्त अभी भी फरार है जिसके ऊपर 25000 का इनाम घोषित किया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया
गिरफ्तार करने वाली टीम को गिरफ्तार करने वालों में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला गोला थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक सादिक परवेज़ उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन निर्मल राज मंगल सिंह शशिकांत राय योगेश सिंह राशि दस्तरखान सनातन सिंह तेज सिंह मोहसिन खान धर्मेंद्र नाथ तिवारी राकेश कुमार यादव प्रदीप राय कांस्टेबल संतोष सिंह अरुण कुमार यादव गणेश शंकर पांडे अशोक चौधरी शामिल रहे। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी क्राइम/ गोरखनाथ रत्नेश सिंह भी रहे मौजूद।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking