News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोष्ठी में गन्ने को रोग मुक्त और पैदावार बढ़ाने की दी गई जानकारी 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 21, 2022  |  6:10 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोष्ठी में गन्ने को रोग मुक्त और पैदावार बढ़ाने की दी गई जानकारी 

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर विन्दैवा छापर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ना शोध संस्थान के पूर्व निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बी0 एल0 शर्मा द्वारा वर्तमान समय में गन्ने में लगने वाले रोग लाल सड़न, पोक्खा बोइंग,  ग्रासी शूट तथा मथ मुड़िया कीट की पहचान तथा रोकथाम के विषय में विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी दी।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में गन्ने की पैदावार औसतन 700 कुंटल प्रति हेक्टेयर है परंतु आपके क्षेत्र में औसतन पैदावार 500 कुंटल है। पैदावार बढ़ाने के विषय में श्री शर्मा ने विधिवत जानकारी दी। मुख्यालय से आये सतीश बलियान द्वारा खूूँटी गन्ने की पैदावार कैसे बढ़ाए ,पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सलाह दिया कि किसान भाई संतुलित उर्वरकों के प्रयोग नियमित सिंचाई- गुड़ाई  कर पैदावार बढ़ा सकते हैं। चीनी मिल द्वारा किसानों को क्या-क्या सुविधाएं /अनुदान दिया जा रहा हैै, के विषय में डॉ एस0 के0 त्रिपाठी (विकास प्रमुख) ने विधिवत जानकारी दिया।गोष्ठी में चन्द्रशेखर सिंह (विपणन),अपर प्रबंधक गन्ना संजय चौबे, राहुल सिंह, अभिषेक, राजेश सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला राज; 25 पेटी अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार
एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला राज; 25 पेटी अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। एम्बुलेंस… नाम सुनते ही लोगों के मन में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली…

ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking