News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 28, 2026  |  9:03 AM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में चौकीदार का शव मिलने से चर्चाओं का बाजार रहा।अलग-अलग घटनाओं में जोल्हनिया निवासी 12वीं की छात्रा करीना गोंड विद्यालय से घर जाते समय सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

जबकि गोरखपुर से हाटा की तरफ आ रहे धनंजय पुत्र सहदेव(उम्र 35 वर्ष ) निवासी कसया का दाहिना पैर सड़क हादसे में फैक्चर हो गया। इन दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

अन्य घटनाओं में तितिला चौराहे पर सड़क पार करते हुए काजल गुप्ता पुत्री धर्मेंद्र गुप्ता उम्र 17 वर्ष की विद्यालय से घर आते हुए ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत रामप्रवेश (उम्र 36 वर्ष) गगहा जिला गोरखपुर का शव गार्ड रूम में पाया गया। अलग अलग घटनाओ के क्रम मे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाने के साथ ही, शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया।

जिले के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों में भी यह चर्चा रही की मंगलवार का दिन सुकरौली के लिए एक बुरा दिन रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking