हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई। झागा बाजार निवासी सुरजीत प्रसाद पुत्र चंद्रदेव ने बेलवा सुदामा पड़ोस की *20 वर्षीय युवती रोशनी पुत्री अलहम* के घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत दिया।
रोशनी दो बहनों में छोटी थी और उसका एक भाई भी है। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े।
हत्या कर भाग रहे आरोपी सुरजीत को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एडिशनल एसपी समेत भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…