वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
परिवार सम्पर्क अभियान में चौथे दिन भी विधायक ने बांटे मास्क, सेनेटाईजर व साबुन, गिनायी सरकार की उपलब्धियां
हाटा कुशीनगर :-रविवार को स्थानीय विकास खंड के गाँव सिंघना बुथ संख्या 394 में पहुंंचकर विधायक पवन केडिया ने मोदी सरकार 2.0 की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे परिवार सम्पर्क अभियान के चौथे दिन मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक के साथ मास्क, सेनेटाईजर व साबुन वितरण किया एवं लोगों को बताया कि आप मोदी जी द्वारा बताये नियमों का पालन करके अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद से देश के विभिन्न शहरों से अब तक अपने घरों को लौटे प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार गम्भीर है और उनके बेहतर जीवन के लिए योजनाएं चला रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र, शंकर पाण्डेय, कैलाश सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, गुड्डु शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, रजनीश बर्नवाल, ब्यास भाटिया, विजय कुशवाहा, शिवम मिश्रा ग्राम प्रधान सहित आदि अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…