कसया, कुशीनगर। नगर के गोरखपुर रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम देवी दयाल वर्मा सहित अधिकारियो ने वृद्धजनों संग खेली फूलों की होली और उन्हें गिफ्ट देकर उनका आशिर्बाद लिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी व एसपी ने जनपद वासियो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी रंजन ने कहा कि होली प्रेम, मोहब्बत, भाईचारा का पर्व है। इससे समाज मे समरसता का संचार होता है। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए औऱ उनका हर तरह से सहयोग कर उनका आशिर्बाद लेना चाहिए। तभी एक अच्छे समाज का निर्माण होगा।
एसपी श्री जायसवाल ने होली शांति और सौहार्द के साथ मानने की अपील की। डीएम, एसपी व अधिकारियों ने बुजुर्गों को होली किट व खाद्य बितरित कर उनका आशिर्बाद लिए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद कुशीनगर प्रेम शंकर गुप्ता, सीओ कुंदन कुमार सिंह,थाना प्र.नि. डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि,नगरपालिका कर्मी ब्रजेश गौतम, श्रवण तिवारी, लड्डन सहित अधिकारी कर्मचारी व वृद्धा आश्रम की सेवा कर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…