News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: महेश्वर हत्याकाण्ड के तीन अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2020  |  12:12 PM

1,756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: महेश्वर हत्याकाण्ड के तीन अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर*

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: 6 साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गो...

👉महेश्वर हत्याकाण्ड के तीन अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

👉तरयासुजान पुलिस की कामयाबी

जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत दिवस हुये महेश्वर हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्तों को आज थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र खैरटिया तिराहा के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

आज इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा अपने कार्यालय में मीडिया के समक्ष किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 23.06.2020 को हुई महेश्वर पाण्डेय पुत्र शिवशंकर पाण्डेय की हत्या काण्ड में नामित व सम्मिलित अभियुक्तगण सोनू पाण्डेय पुत्र जितल पाण्डेय उर्फ जितेन्द्र पाण्डेय साकिन मठिया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, शेषनाथ सिंह पुत्र धुव्र सिंह साकिन बाघाचौर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, जसवन्त चौबे पुत्र प्रमोद चौबे साकिन ठकरहाँ थाना ठकरहां जनपद पं0 चम्पारण (बिहार) को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अभियुक्त सोनू पाण्डेय के कब्जे से एक अदद तमन्चा, दो अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन दो पहिया वाहन स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर के बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमश: मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 238/20 धारा 302 भा.द.वि.,मु0अ0सं0 254/20 धारा 307 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 255/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  • प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
  • 0उ0नि0 कैलाश यादव
  • उ0नि0 रवि भूषण राय
  • उ0नि0 अवधेश सिंह
  • उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार
  • का0 विजय कुमार सिंह
  • का0 अर्जुन खरवार
  • का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह ।
संबंधित खबरें
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,
अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़,मोतीपाकड़,जगदीशपुर, बरडीहा खुरहुरिया,महुअवा खुर्द, बैरिया,बगरादेउर,पिपरा,विशुनपुरा आदि जगहों पर भीमराव…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking