News Addaa WhatsApp Group Join करें

तहसीलदार ने जन्म दिवस पर स्कूल में बच्चों को भेंट की शिक्षण सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2022  |  7:26 PM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसीलदार ने जन्म दिवस पर स्कूल में बच्चों को भेंट की शिक्षण सामग्री

कसया/कुशीनगर । विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शामपुर में तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह व विद्यालय के प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार तिवारी ने जन्मदिन पर वृहद पौधरोपण किया तथा  बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की सीख देते हुए  उनको शिक्षण सामग्री भी भेंट की। इसी क्रम में  विद्यालय में केक काटकर  तहसीलदार व शिक्षक ने सभी बच्चों को अपने हाथ से केके  खिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना एक सुखद एहसास है। पौधों के महत्व को बताते हुये बच्चों से लगाये हुए पौधों की देख भाल करते रहने की बात कही और भेंट की गई शिक्षण सामग्री का प्रयोग कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। 

आपके लिए और..- हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही...

सोना एसोसिएट  के संजीव द्विवेदी ने बच्चों को पर्यावरण और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की बात कहते हुये जरूरत पड़ने पर शिक्षण सामग्री इत्यादि उपलब्ध कराते रहने की बात  कही ।ग्राम प्रधान संजय यादव ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर पौधरोपण का अभियान बहुत ही सराहनीय है और हम सब इससे जुड़ेंगे। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों में विशेषकर समय -समय पर लगाये जाने वाले स्वास्थ्य शिविर में यथा सम्भव सहयोग की बात भी कही।कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर मंडल अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग राजेश शुक्ल, व अजय सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र व उपस्थित सभी का स्वागत व आभार प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार तिवारी ने किया।

इस अवसर पर लेखपाल घनश्याम शुक्ल, पप्पू सिंह, मिथलेश यादव, दिनेश सिंह, आशुतोष यादव, शेषनाथ दुबे, हरिलाल शर्मा, राम प्रीत सिंह, राम प्यारे सिंह, रियासत अली, रामपति सिंह, भीम सिंह, प्रेम यादव, दुलारी देवी, द्रोपती देवी, ज्योति कुशवाहा, संगीता देवी, संगीता यादव, आशा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking