News Addaa WhatsApp Group

तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कल लेंगे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2020  |  6:22 AM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कल लेंगे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा

सीएम योगी आदित्‍यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। आज और कल वह ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्‍यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कल वह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लेने जाएंगे।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सीएम मंदिर में चल रही संगतमयी रामकथा के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मंदिर के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और रविवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का श्रद्धांजलि समारोह है। मुख्यमंत्री दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक सप्ताह से बाल्मीकि रामायण पर आधारित संगीतमयी राम कथा सुना रहे कथा व्यास राघवाचार्य महराज की कथा का समापन होगा। जबकि पुण्‍यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सप्‍ताह समारोह का समापन छह सितंबर को होगा।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ होगी बैठक

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ छह सितम्बर को दोपहर 2.30 बजे कुशीनगर जाएंगे। वहां 3 बजे से 4.30 तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संबंध में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ बैठक होगी। शाम पांच बजे वह वापस गोरखपुर आएंगे।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking