News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिल्ली के डाक्टर ने कसया में मरीजों को ओपीडी में देखा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2023  |  4:21 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिल्ली के डाक्टर ने कसया में मरीजों को ओपीडी में देखा
  • गांव के माटी पर मरीजों की ओपीडी देखकर बहुत अच्छा लगा – डा. स्वतंत्र नागेन्द्र राव

कसया/कुशीनगर । कसया में काजी नर्सिंग होम में रविवार को बीएलके मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली के किडनी ट्रांस्प्लांट एवं रीनल साइंसेज़ विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर स्वतन्त्र नागेन्द्र राव ने दर्जनों मरीजों को ओपीडी में देखा और जरूरी सलाह दी । डॉक्टर स्वतंत्र नागेंद्र राव, नंदा छपरा, कुशीनग़र के मूल निवासी है और उनकी प्रारंभिक शिक्षा कुशीनगर से ही किया है । उनके पिता श्री ब्रज किशोर राव जी बुद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज में लेक्चरर थे ।

आपके लिए और..- कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ...

डाक्टर राव ने अपना एमबीबीएस सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली और एम. एस. (जनरल सर्जरी) तथा एम. सीएच (यूरोलॉजी) राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल नयी दिल्ली से किया है। अपनी मेडिकल एजुकेशन ख़त्म करने के बाद वह सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत रहे। अभी डॉक्टर राव, बीएलके मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली में यूरोलॉजी और किडनी ट्रांस्प्लांट विभाग में वरिष्ठ चिकित्सक तथा रोबोटिक सर्जन के पद पर काम कर रहे है। डॉक्टर राव का कुशीनगर की मिट्टी से ख़ास लगाव है इसी लिए उन्होंने यहाँ हर महीनें आकर ओपीडी करने का निर्णय लिया है ताकि वह यहाँ के लोगों को सही इलाज और सही सलाह दे सके । इस मौके पर ज्ञानी जयसवाल,अमित राव, डिम्पल पांडेय,सत्य प्रकाश राव आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking