खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल में इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) चीनी मिल की ओर से किसानों के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को सहकारिता एवं कृषि से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। साथ ही बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (पैक्स) के गोदाम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी ली गई।
चीनी मिल एरिया के सभी 8 पैक्स का निरिक्षण किया गया कार्यक्रम के दौरान कोऑपरेटिव बैंक में गन्ना किसानों के खाते खोलने को लेकर पैक्स अध्यक्षों एवं कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधन तंत्र के साथ संयुक्त बैठक भी हुई। अधिकारियों ने किसानों को सहकारिता से जुड़कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। चौपाल में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर आईपीएल के यूनिट हेड एन.पी. सिंह, केन हेड सुधीर सिंह, शेर बहादुर, संदीप चौधरी, दाऊद इब्राहिम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बी.-पैक्स सिसवा गोपाल के सचिव देवी दयाल कुशवाहा के अलावा किसान राजेश लाल श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, रामचंद्र भारती, सुखल, जोखन चौहान, शंभू यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…