News Addaa WhatsApp Group

देवरिया : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की गोली मार की हत्या, पांच लाख की लूट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2020  |  4:44 PM

1,284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की गोली मार की हत्या, पांच लाख की लूट

उत्तर प्रदेश में देवरिया के गौरीबाजार में बुधवार की दोपहर गोली मारकर बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की हत्या कर 5.40 लाख रुपए लूट लिए। वारदात गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर विशुनपुरा के पास हुई। एक ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
रामपुर कारखाना के महुआडीह पुलिस चौकी क्षेत्र के जिगिनी गांव के रहने वाले सर्वेश्वर पटेल उर्फ गुड्डू (30) गौरीबाजार के बखरा चौराहे पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। बुधवार की सुबह वह गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर रुपए निकालने गए थे। वहां से 5 लाख 40 हजार रुपए लेकर बाइक से वापस बखरा जा रहे थे। गौरीबाजार हाटा मार्ग पर विशुनपुरा चौराहे के पास एसबीटी स्कूल के सामने पीछे से आए एक ही बाइक पर सवार दो नकाब पोश बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए ऑख में मिर्च पावडर झोंक दिया। इससे वह बाइक से गिर गए।
बदमाशों की नियत भांप सर्वेश्वर रुपए से भरा बैग लेकर सामने से गुजर रहे एक टेम्पो में चढ़ने लगे। यह देख बदमाशों ने उन्हें सिर के पास गोली मार दी और रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। *घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ श्रीपति मिश्र इमरजेंसी और फिर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking