News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ? रेलवे ने १२अगस्त तक की सभी यात्री ट्रेने कैंसिल की.

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2020  |  4:33 AM

1,422 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ? रेलवे ने १२अगस्त तक की सभी यात्री ट्रेने कैंसिल की.

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने गुरुवार रात को बड़ी घोषणा ( Indian Railways latest news ) की। रेलवे ने अपने नए आदेश के तहत आगामी 12 अगस्त तक के लिए सभी यात्री ट्रेनों को कैंसल ( railway cancel trains ) कर दिया है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी घोषणा ( train cancel news ) के मुताबिक यह फैसला लिया गया है कि मेल/एक्सप्रेस, यात्री और उपनगरीय सेवाओं सहित नियमित रूप से समय पर चलने वाली सभी यात्री ट्रेन सेवाएं ( passenger train cancel ) 12 अगस्त 2020 तक रद्द कर दी गई हैं।

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक रद्द की गई इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग के रिफंड ( Rail ticket refund order ) को लेकर 13 मई 2020 को जारी दिशा-निर्देश ही लागू रहेंगे। इन निर्देशों के तहत 30 जून 2020 तक की यात्रा के लिए बुकिंग कराई गई टिकटों का फुल रिफंड जारी किया जाना था।

अब बोर्ड ने इसी आदेश को आगे बढ़ा दिया है और 1 जुलाई 2020 से लेकर 12 अगस्त तक बुक कराई गई टिकटों का भी यात्रियों को पूरा रिफंड जारी किया जाएगा।

वहीं, रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि बीते 12 मई और 1 जून से संचालित की गईं स्पेशल राजधानी और स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को पूर्ववत की ही तरह जारी रखा जाएगा।

गौरतलब है कि मई में रेल मंत्रालय ने पहले से बुक किए गए टिकटों और इनके रिफंड को लेकर संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए थे। बीते 21 मार्च से लागू पीएसआर काउंटर टिकट को लेकर रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों को लेकर जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक इसके लिए यात्रा तिथि से छह माह तक काउंटर पर बुक की गई टिकट जमा करके रिफंड हासिल किया जा सकता है।

हालांकि पहले यह अवधि यात्रा तिथि को हटाकर तीन दिन की थी। वहीं, ई-टिकट के लिए दिशा-निर्देशों के मुताबिक रिफंड अपने आप जारी कर दिया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक पीएसआर काउंटर टिकट का ेै पाने के लिए यात्री यात्रा तिथि के छह माह के भीतर स्टेशन पर टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रसीद) फाइल कर सकता है, और अगले 60 दिनों तक चीफ क्लेम ऑफिसर/सीसीएम रिफंड दफ्तर में विस्तृत टीडीआर जमा कर सकता है। जबकि ई-टिकट के लिए ऑनलाइन कैंसलेशन और रिफंड की सुविधा उपलब्ध है।

रेलवे के मुताबिक पीएसआर काउंटर टिकट का रिफंड पाने के लिए यात्री यात्रा तिथि के छह माह के भीतर स्टेशन पर टीडीआर (टिकट डिपॉजिट रसीद) फाइल कर सकता है, और अगले 60 दिनों तक चीफ क्लेम ऑफिसर/सीसीएम रिफंड दफ्तर में विस्तृत टीडीआर जमा कर सकता है। जबकि ई-टिकट के लिए ऑनलाइन कैंसलेशन और रिफंड की सुविधा उपलब्ध है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking