मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुढ़वा मंगल की संध्या पर मंगलवार को गोरखपुर आएंगे। अपने इस दौरे में सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में शहर के बड़े उद्यमियों के साथ बैठक कर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पर चर्चा कर समर्थन की अपील करेंगे।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय, आरएसएस के सर सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के इस बैठक में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। इस बैठक में आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में योजना अंतर्गत दूसरी एवं तीसरी किस्त स्थानांतरित करेंगे।
सीएम जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने इस प्रवास में कुशीनगर जिले में हो रही राष्ट्र संत मोरारी बापू की रामकथा सुनने भी जा सकते हैं। खबर लिखे तक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ था।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…