News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नोरंगिया में आपस मे भिड़े प्रभारी निरीक्षक औऱ दरोगा, थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प से कनेक्शन है मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2021  |  7:13 PM

964 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नोरंगिया में आपस मे भिड़े प्रभारी निरीक्षक औऱ दरोगा, थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प से कनेक्शन है मामला

पिपरा बाजार/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में एक सब इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के बीच नोक झोक का मामला सामने आया है।। इसका कारण बिगत कई दिनों से चले आ रहे पेट्रोलपंप बिवाद में बिभिन्न घटनाक्रम बताया जा रहा है।
पिछले महीने 24 अप्रैल को तत्कालीन थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया द्वारा पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के बीच क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से 50 लीटर डीजल माँगने को लेकर फोन पर हुई वार्ता के दौरान प्रभारी द्वारा एशोसिएशन के अध्यक्ष से अभद्रता की गई थी जिसका ऑडियो वायरल हुआ था।जिसकी शिकायत एशोसिएशन ने उच्चाधिकारियों से की थी।इस प्रकरण का अभी जाँच चल ही रहा था कि 13 मई की रात थाने पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर अजय सिंह द्वारा उक्त पेट्रोल पंप पर पहुंच पिस्टल लहराते हुए लोगों के साथ मारपीट की गई और काफी उत्पात मचाया गया।जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को मिलते ही तत्काल प्रभाव से जाँच कर अजय सिंह को निलम्बित कर दिया गया।शनिवार देर रात प्रभारी निरीक्षक रहे पवन सिंह को भी आडियो प्रकरण में लाइन हाजिर कर दिया गया।
इसी बीच विगत 13 मई को ही अजय सिंह का मोबाइल नौरंगिया चौराहे पर गिर गया था जिसको कुछ लड़के पाकर एक दुकानदार को सौंप दिए।फिर अजय सिंह के मोबाइल पर थाने से फोन आया कि बहुत ड्रामा हो गया रात हो गई है अब रूम पर चले जाओ।फिर दुकानदार ने बताया कि अजय सिंह का मोबाइल गिर गया था जिसको चौराहे पर दुकान में रखा गया है आकर ले जाएं।तत्काल थाने से एक सिपाही पहुंचा और मोबाइल लेकर चला गया।इस घटना के बाद अजय सिंह अपनी पत्नी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कप्तान से मिलने गये थे लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking