पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार में बुधवार की रात घर में सो रहे पति,पत्नी पर पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास।इस दौरान पत्नी बुरी तरह झुलस गयी जबकि पति का पैर झुलसा बताता जा रहा है।पकड़ियार बाजार निवासी जोगेंद्र पुत्र दलसिंगार और उनकी पत्नी विंदू बुधवार की रात को अपने घर में सो रहे थे।इसी बीच आधी रात को अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।शोर मचाने पर आये परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर जान बचाई।आग से दोनो पति पत्नी ज झुलस गये।अगले दिन सुबह घर के बगल में पेट्रोल से भरा बोतल भी मिलने की बात प्रकाश में आ रही है।पीड़ित का आरोप है कि एक वर्ष पहले भी घर में सो रही पत्नी के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि दिन में हल्के के सिपाही और दरोगा को मौके पर भेजा गया था अभी तक कोई तहरीर नही मिला है। जाँच किया जा रहा है।
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…