News Addaa WhatsApp Group Join करें

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 3, 2026  |  5:55 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल WhatsApp
Responsive image

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के क्रम में बॉयलर का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। आचार्य एवं पंडितों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक आरके गुप्ता ने क्षेत्र के गन्ना किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान भाई परेशान न हों, आपकी अपनी चीनी मिल बहुत जल्द चालू होने जा रही है। किसान अपना गन्ना औने-पौने दाम पर न बेचें और मिल के संचालन का इंतजार करें।

जीएम आरके गुप्ता ने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन आगामी पेराई सत्र को लेकर तैयारियों में जुटा है। बॉयलर पूजन इसी तैयारी का महत्त्वपूर्ण कड़ी है।

बॉयलर पूजन कार्यक्रम में आचार्य एवं पंडितों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मिल की उन्नति, सफल पेराई सत्र, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में चीनी मिल के जीएम आरके गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुशील बालियान, अमित अग्रवाल, फरहान शाहिद, अंकुर श्रीवास्तव, डीडी सिंह, रविन्द्र पाण्डेय और आलोक बांग्ला सहित सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा
जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा

हाटा, खोटठा, भैसही बाजार, बालेश्वर चौराहा से अहिरौली बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…

मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking