पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरजनगर बाजार से एक युवक को शुक्रवार सुबह थाने ले गई है इस बिषय में लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है।
जानकारी के अनुसार खजुरिया गांव के टोला पुरन्दर छपरा निवासी बबलू पुत्र उल्फत अली किसी काम से सुरजनगर बाजार में गया था जिसे पुलिस थाने ले गई है।पुलिस द्वारा इस तरह बाजार से युवक के उठाये जाने की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।परिजनों के अनुसार उक्त युवक लगभग 20 दिन पूर्व ही विदेश से वापस घर आया है तथा किसी से उसका कोई बिबाद भी नही है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने न्यूज अड्डा को बताया कि उक्त युवक को पुलिस थाना लायी है, इसके बिषय में कुछ सूचनाएं पुलिस को मिली है, इस लिये थाना लाया गया है।पूछ ताछ चल रही है, जांचोपरांत कार्यवाही होगी।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…