News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●चैनस्नैचिंग की 3 मामलों का पुलिस अधिक्षक द्वारा खुलासे में माल सहित आरोपी गिरफ्तार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2021  |  9:09 PM

1,447 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●चैनस्नैचिंग की 3 मामलों का पुलिस अधिक्षक द्वारा खुलासे में माल सहित आरोपी गिरफ्तार.। WhatsApp
Responsive image
●बोईसर व तारापुर पुलिस स्टेशन के  3 चैनस्नैच़िंग में एक आरोपी संग 3 मंगलसूत्र बरामद.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
   पालघर।जिले के बोईसर व तारापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में जबर्दस्ती बाईक सवार चैनस्नैचरों द्वारा की गयी 3 ठिकानों पर चैनस्नैचिंग के मामलों का पालघर पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने मंगलवार  दोपहर पर्दाफाश करते हुए प्रेसकांफ्रेंस में बताया कि एक चैनस्नैचर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी के 3 मंगलसूत्र बरामद भी कर लिया गया है जिसकी कीमत 2,21,700/-रुपयें आंका गया है।
      पुलिस अधिक्षक ने कहा कि बोईसर पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध संख्या 318/ 2020 भादवि की धारा 392,34 व अपराध संख्या 191/2021 भादवि की धारा 392,34 तथा तारापुर के अपराध संख्या 35/2021 में जबर्दस्ती बाईक सवार चैनस्नैचरों की जानकारी इकट्ठा करते हुए सहा.पुलिस निरीक्षक वाणगाँव श्रीकांत शिंदे,बोईसर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक शरद सुरलकर,विजय डाखोरे की बनाई गयी दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर ठाणे जिले के अ़बिवली ईलाके से एक आरोपी को 3 मंगलसूत्र (62.00ग्राम) कीमत 2,21,700/-के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने दोनों पुलिस स्टेशन में दर्ज तीनों अपराधों का गुनाह कबूल कर लिया है।
       मालूम रहे कि यह तीनों अपराध बोईसर पुलिस स्टेशन के यशवंत श्रृष्टि में 55 वर्षीय महिला चित्रालय बीएआरसी कालोनी के सामने 52 वर्षीय महिला और तारापुर पुलिस स्टेशन के बालाजी काम्पलेक्स परनाली नाका के सामने महिला के साथ चैनस्नैचिंग के रुप में घटित हुई थीं।
      उक्त पुलिसियाँ कारवाई पालघर पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे,अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़, पुलिस उपाधिक्षक बोईसर विश्वास वलवी के मार्गदर्शन में बोईसर पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम,सहा.पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंखे,वाणगाँव पुलिस स्टेशन प्रभारी श्रीकांत शिंदे,उपनिरीक्षक शरद सुरलकर ,विजय डाखोरे,पु.हवा.शरद शानप ,पु.ना.संदीप सोनावणे,पु.अ.म.बसावे,संतोष बाघचौरे,देवेंद्र पाटिल,अमित भरवाड की टीम द्वारा संपन्न हुई है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking