News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●नही रहे बोईसर के अवध नरायण तिवारी,बिमारी के बाद अस्पताल में तोड़ा दम.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Feb 12, 2021  |  4:04 PM

1,806 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●नही रहे बोईसर के अवध नरायण तिवारी,बिमारी के बाद अस्पताल में तोड़ा दम.।

पालघर। औद्योगिक शहर बोईसर के जाने माने सरल,कर्मयोगी,सामाजिक कार्यकर्ता और इ़ंडस्ट्रीज के कपड़ा मिलों म़ें लेबर सप्लाई का लंबे अर्से से कार्य कर रहे ओसवाल एम्पायर के साईलीला हास्पिटल के पास सत्यम अपार्टमेंट निवासी अवध नरायण (54) का बुधवार देर शाम गुजरात के नवसारी स्थित अस्पताल में निधन हो गया। वे हेपेटाइटिस बी बिमारी के शिकार हो गये थें जिनका ईलाज नवसारी में चल रहा था। परिवार में धर्मभार्या समेत दो पुत्र और एक पुत्री बताई जा रही है। उनका पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का नारायण पुर (खुखुंदू) बताया जा रहा है।
  स्व.अवध नरायण तिवारी की निधन के खबर मिलते ही उनके ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों, गणमान्यजनों समेत परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सुबह पार्थिव शरीर के दर्शन एवं श्रदांजलि देने के लिए बड़े संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
खैरापाड़ा मोक्ष धाम पर बड़े बेटे सोनू तिवारी ने नम आँखों से पिता की अंतिम विदाई देते हुए मुखाग्नि दिया। अंतेष्टि संस्कार में सर्वश्री पं.रणवीर शर्मा,चंद्रशेखर तिवारी,अनिल मिश्रा अरविंद मिश्रा,पवन भंडारी,प्रदीप आनंद जी,आद्या सिंह,अरविंद सिंह क्षत्रिय,हनुमान सिंह, पं.शोभनाथ त्रिपाठी,इंद्रमणि सिंह,सुनिल सिंह,सत्येंद्र सिंह, अनिल राय,मनोज राय,अशोक राजपूत, संजय सिंह,सुरेंद्र सिंह ,बी.पी.सिंह,घनश्याम सिंह, राहुल मिश्रा,मुन्ना सिंह सरिखे अनेक गणमान्यजन एवं परिवारिक मित्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking