●होलिका दहन में सम्मिलित लापरवाही बरतने वाले पर मामला दर्ज।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढते खतरों पर अंकुश लगाने की मंशा से जारी प्रशासन की निषेधाज्ञा के अवहेलना पर जिले की केलवे पुलिस का ताबड़तोड़ कारवाई करते हुए होलिका दहन में सोशल डिस्टैन्सिंग तथा भीड़भाड़ को लेकर लापरवाही
बरतने के जुर्म में 200लोगों पर गाज गिरा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात रविवार को नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे केलवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के आगरवाड़ी और माकूनसार ईलाके से होलिका दहन के दौरान सम्मिलित मुख्य रुप से आयोजक विकास गावड (55),प्रकाश गावड़(50) निवासी आगरवाड़ी तथा कमलाकर पाटिल (60),नितिन ओमकार(35)
माकुनसार समेत दो सौ लोगों पर केलवा सागरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक भीमसेन गायकवाड़ और उनकी टीम ने कार्यवाही की है।
कोरोना को लेकर शासन की ओर सतर्कता बरतने के लाख हिदायत और पुलिस महकमे की ओर से अनुपालन कराने की कोशिशों के बावजूद लोग मानने को तैयार नही हो रहे है। जिसके फलस्वरूप पुलिसियाँ कारवाई के शिकार बन रहे है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…