News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●विरार स्थित विजय बल्लभ अस्पताल के आईसीयू में लगी आग से 13 मरीजों की मौत.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Apr 23, 2021  |  12:46 PM

1,479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●विरार स्थित विजय बल्लभ अस्पताल के आईसीयू में लगी आग से 13 मरीजों की मौत.।

प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद.।
●शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 5 लाख और जख्मी को 1लाख की सहायता.।
●जिला पालक मंत्री दादाजी भुसे ने मौके से लापरवाहियों के जांच के दिये आदेश।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। मुंबई उपनगर से सटे जिले के विरार उपनगर पं.स्थित नीजी विजय बल्लभ अस्पताल में शुक्रवार सुबह तकरीबन 3.30 बजे आईसीयू विभाग में लगी आग से 13 मरीजों की मौत की खबर की प्रशासनिक अमले की ओर से पुष्टि की जा चुकी है। जहाँ आईसीयू में 17 मरीजों की भर्ती होने की खबर आ रही है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...


मिल रही जानकारी के मुताबिक 22/23 शुक्रवार की सुबह 3.30 बजे के आसपास विरार प.तिरुपति नगर, बंजारा होटल से आगे विजय बल्लभ हास्पिटल के चौथे मंजिल पर बने आईसीयू में अचानक से आग पकड़ ली। जिसमें 13 मरीजों की जान चली गयी। अग्निशमन दल के मौके पर पहुंची 3 गाड़ियों ने काफी मश्क्कत के पश्चचात घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया। गंभीर हालत में पड़े मरीजों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराने की जानकारी आ रही है।


अतिशय गंभीर दुर्घटना की खबर हाथ आते ही जिले के पालक मंत्री दादाजी भुसे व जिलाधिकारी पालघर समेत तमाम अमला मौका ए बरदात पर पहुंच कर मरीजों की स्थिति एवं ईलाज की समुचित व्यवस्था के साथ आग के चपेट में आये अन्य लोगों को फौरन ताकिद की व्यवस्था में जूट गये है। शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 5 लाख और जख्मी जनों को एक लाख की सहायता की घोषणा कर दी गयी है। प्रशासन ने दोषियों पर कारवाई का भी भरोसा दिलाया है।


मृतकों के संबंध में मिली जानकारी इसप्रकार है।
1) उमा सुरेश कंगुटकर स्त्री-63
2)निलेश भोईर पु-35
3)पृथ्वीराज व.वैष्णव पु-68
4)रजनी कड़ु स्त्री-60
5)नरेंद्र शं.शिंदे पु-58
6)जनार्दन मो.म्हात्रे पु-63
7)कुमार किशोर दोषी पु-45
8)रमेश उपयान पु-55
9)प्रविण शि.गौडा पु-65
10)कु.अमेय राजेश राउत पु-23
11)शमा अरुण म्हात्रे स्त्री-48
12)सुर्वणा पितले स्त्री-64
13)सुप्रिया देशमुख स्त्री-43

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक,केन्द्र सरकार की ओर से सहायता की हुई घोषणा.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking