News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●सीआईएसएफ की राष्ट्रीय एकता साईकिल यात्रा का जिले में प्रवेश पर जोरदार स्वागत.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 24, 2021  |  12:25 PM

562 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●सीआईएसएफ की राष्ट्रीय एकता साईकिल यात्रा का जिले में प्रवेश पर जोरदार स्वागत.।
पालघर.। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर समूचें देश में मनाई जा रही अमृत महोत्सव को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकारों की ओर से विविध कार्यकर्मो के आयोजन सोल्लास पूर्वक जारी है।अमृत महोत्सव पर देश में एकता एवं अखंडता को लेकर जनजागृति हेतु पुरे देश के सरहदों को जोड़़ती राष्ट्रीय एकता साईकिल रैली को विभिन्न प्रांतों में मना रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
(सीआईएसएफ) की ओर से केरला में त्रिवेंद्रम से विगत 29 सितंबर 2019 को निकली रैली यात्रा का मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात सीमा से सटे महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले पालघर में शुक्रवार को मनोर पहुँचने पर पालघर पुलिस बल और जनसामान्य की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
     बतादें कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता साईकिल रैली देश के अमृतसर,लखनऊ,कलकत्ता, त्रिवेंद्रम से निकलते हुए सभी एक साथ 31 अक्टूबर को गुजरात राज्य के केवडिया में एकत्रित होगी।वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल के 31 अक्टूबर जन्मदिवस के अवसर पर सरदार सरोवर में बने लौहपुरुष पटेल के भव्य प्रतिमा के समक्ष आयोजित हो रही राष्ट्रीय एकता दिवस का प्रमुख हिस्सा बनेगी।
{मनोर के पास मस्तान नाका पर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की निकली साईकिल यात्रा में पालघर पुलिस अधिक्षक समेत सभी का आदिवासी एकता मित्र मंडल अध्यक्ष संतोष शि.जनाठे समेत जनसमूह की ओर से भव्य स्वागत हुआ.।}
•पालघर पुलिस अधिक्षक ने स्वयं साईकिलिंग करते हुए राज्य सीमा पर दी विदाई.•
       पालघर के मनोर के वरई फाटा स्थित नकोडा जैन मंदिर में शनिवार को आयोजित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल राष्ट्रीय एकता रैली में सहभागी जनों का भव्य स्वागतम कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिसकर्मियों तथा जनसामान्य की ओर से करते हुए चिल्हार फाटा,कासा
,तलासरी,अच्छाड़ के रास्ते गुजरात राज्य के वापी में प्रवेश कर गयी। अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय एकता साईकिल रैली में वापी सीमा तक स्वंय पुलिस अधिक्षक पालघर दत्तात्रेय शिंदे ने साईकिलिंग करते हुए हिस्सा लिया। जिले में जगह जगह रैली का लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागतम भी किया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking