News Addaa WhatsApp Group

पालघर● गणेशोत्सव पूर्व तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने जारी किये दिशानिर्देश.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 23, 2022  |  11:21 PM

1,436 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर● गणेशोत्सव पूर्व तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने जारी किये दिशानिर्देश.।

◆बोईसर- गणेश मंडलों,शांति समितियों व समन्वय समिति के साथ आज बैठक संपन्न.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गणेशोत्सव को सकुशल उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पालघर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।


गणेशोत्सव पूर्व तैयारियों एवं सुब्यवस्थता के मद्देनजर मंगलवार को सुबह औद्योगिक शहर बोईसर स्थित टीमा हाँल में बोईसर पुलिस स्टेशन की ओर से आयोजित गणेश पंडालों, शांति समितियों व समन्वय समिति की एक बैठक आयोजित कर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों की क्रमवार जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील भी गयी.।


बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पालघर प्रकाश गायकवाड,सहा. पुलिस अधिक्षक व उप विभागीय पुलिस अधिकारी बोईसर नित्यानंद झा,बोईसर थानाध्यक्ष सुरेश डी.कदम समेत प्रमुख लोगों ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को लेकर जानकारियां सांझा की.। अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़, सहा.पुलिस अधिक्षक नित्यानंद झा ने प्रशासन के दिशानिर्देश व जरूरी जानकारी और लोगों के प्रश्नों का समुचित उत्तर भी दिया.।
बैठक में गणेश मंडलों के पदाधिकारियों,सामाजिक कार्यकर्ता तथा राजनेताओं ने खास्ताहाल सड़कों,बिजली की आपूर्ति,रोड लाईट्स जैसे मूलभूत समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया.। जिसमें विद्युत विभाग के उपकार्यकारी अभियंता(𝙼𝙸𝙳𝙲) लक्ष्मण राठौड़ ने गणेशोत्सव में कोई भी परेशानी नही होने देने का आश्वस्त किया.।
बैठक में विद्युत विभाग ,बोईसर (ग्रामीण) के उप कार्यकारी अभियंता नरेंद्र संगेपू,बोईसर थाने के सहा.पुलिस निरीक्षक सुरेश साळुंके,पुलिस उप निरीक्षक योगेश खौंडे,शरद सुरलकर, विठ्ठल मणिकरी तथा विजय डाकोरे
,सामाजिक कार्यकर्त्ता, राजनेता,ग्राम पंचायत के सरपंच,उपसरपंच,
सदस्य,पुलिस पाटिल, शांति समिती महिला दक्षता समिती के सदस्य गण
,पत्रकार तथा विभिन्न सरकारी संस्थाओं के अधिकारी व ग्रामस्थ उपस्थित रहें.। बैठक का सूत्र संचालन प्रा.संजय घरत द्वारा किया गया.।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking