News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर जीआरपी की तत्परता ने बिछुड़े नाबालिग को परिजनों से मिलाया.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 29, 2022  |  2:42 PM

1,379 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर जीआरपी की तत्परता ने बिछुड़े नाबालिग को परिजनों से मिलाया.।

●रेलप्रवाशी और परिजन दे रहे है शाबाशी.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.। पश्चिम रेलवे की पालघर रेलवे पुलिस (जीआरपी) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश रणधीर ने फिर से रेलवे पुलिस की छवि को सवाँरने का अपने मातहतों को दिये गये निर्देश पर मुक्कमल सिक्का चस्पा किया है।


मिल रही जानकारी के अनुसार पालघर रेलवे पुलिस थाने पर मिसिंग/ज्युवेनाईल की सेवा दे रही महिला पुलिस सिपाही बक्कल नं.404 जोपले को एक सुहृदयी रेल प्रवाशी एयानत सलीम मंसूरी (21वर्ष) निवासी बोईसर, भंडारवाडा ने प.रे. बोईसर स्टेशन पर बिना अभिभावक के भटक रहे एक सहमे नाबालिग मासूम की हालात को पहचानते पूछताछ के बाद विगत 28 नवंबर सोमवार को सौपते हुए उसके परिजनों तक पहुंचाने का आग्रह किया था।
बताते है कि आनन फानन में जीआरपी की म.पु.सिपाही जोपले ने वरिष्ठ पु.निरीक्षक नरेश रणधीर को मामले की जानकारी देने के बाद उनके निर्देश पर बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए बड़े प्यार से परिजनों से फौरन मिलाने का अश्वासन देते हुए 12वर्षीय नाबालिग अल्तमत से मिली जानकारी के आधार पर गुजरात राज्य के सूरत शहर के भींडी बाजार, गोल्डेन बैकरी, नरगीस नगर ओनपाटिया निवासी उसके अब्बूजान नाजीर अंसारी से सुरत रेलवे पुलिस थाने से फोन से संपर्क होने के बाद नाबालिग के फोटोज और बताये गये निवास की जानकारी सांझा करते ताबड़तोड़ कारवाई करने को कहा.।
सूचनाओं के आदान प्रदान के बाद सूरत-सचिन जीआईडीसी पुलिस से संपर्क स्थापित करके बिछड़े नाबालिग के परिजन से जानकारी इकट्ठा होने पर उन्हें पालघर रेलवे पुलिस थाने पर आने का न्योता दिया। सोमवार देर शाम पहुंचे नाबालिग अल्तमत के अब्बू नाजीर अंसारी और बच्चें का डबडबायी आँखों से प्रेमप्रलाप के उपरांत कागजी कार्यवाही के बाद सुपुर्द कर दिया गया.।
इस मार्मिक क्षण पर पालघर रेलवे पुलिस स्टेशन पर उपस्थित रेलप्रवाशी एवं खोये हुये बेटे के पिता ने पुलिस की तत्परता को आभार जताते खुब प्रसन्नता व्यक्त किया है।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

रास्ते में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट
रास्ते में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में गांव के सार्वजनिक रास्ते पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking