विश्वजीत राय/न्यूज अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में राष्ट्रीय राज मार्ग एनएच 28 वी पर एक अज्ञात मारुती कार की चपेट में आने से एक लगभग 55 वर्षीय एक ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय बाजार के लोग व परिजनों 108 न.एम्बुलेंस से इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए।
घटना अपराह्न 12 बजे लगभग की है नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव निवासी बन्धन पुत्र धमण्डी उम्र लगभग 55 वर्ष किसी काम से पिपरा बाजार आये थे कि मुख्य मार्ग पर अज्ञात मारुती कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वरा हालत गम्भीर बताई जा रही है।
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…