पिपरा बाजार/कुशीनगर
विश्वजीत राय
पिपरा बाजार मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा संस्थापक स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस राम जानकी मंदिर परिसर में मनाया गया।
मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार व महामंत्री बिश्वजीत राय उर्फ हलचल ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर पुष्पार्चन व दिप प्रज्वलित कर उनका जन्मदिन मनाया।

ततपश्चात मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर पंडित जी ने भाजपा का गठन किया उसे हमने प्रधानमंत्री मोदी जी पूरा कर रहे है महामंत्री श्री राय ने कहा कि भाजपा एक बिचारधारा है स्व.उपाध्यय जी ने इसे इसी उद्देश्य से बनाया कि इससे दवे कूचे,गरीब शोषित आदि को उचित सम्मान मिल सके तथा हमारा देश भारत एक बार पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो उनके इस सपने को प्रधानमंत्री मोदी जी सकार कर रहे है।अभी तक अन्य सभी पार्टियों में गरीबो,दवे कुचलो तथा किसानों के साथ सिर्फ छलावा ही किया है परन्तु मोदी जी द्वारा उनके हित के लिए चलाई जा रही योजनाएं जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही है।इसी कड़ी में क्षेत्र के दंदोपुर में धनन्जय तिवारी व बलकुड़िया बाजार में संजीव दीक्षित,नित्यानन्द पाण्डेय वरुण राय ने दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया।इस दौरान सेक्टर संयोजक शैलेन्द्र त्रिपाठी,सेक्टर प्रभारी जगरनाथ मिश्र,सुनील राय,राणाप्रताप कुशवाहा जयकिशुन रौनियार बसहित तमाम बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…