News Addaa WhatsApp Group

पिपरा बाजार: पिपरा खुर्द में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मोहर्रम जुलूस निकालने पर पहुंची पुलिस! चार लोगों को हिरासत में लिया, 10 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2020  |  8:12 AM

1,925 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: पिपरा खुर्द में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मोहर्रम जुलूस निकालने पर पहुंची पुलिस! चार लोगों को हिरासत में लिया, 10 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत!

विश्वजीत राय/न्यून अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर। 
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पिपरा खुर्द में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मोहर्रम जुलूस निकालने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेते हुए 10 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है।ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप एक हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर दिया है।
पिपरा खुर्द गाँव मे रविवार सुबह लगभग 6बजे कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु लगाए गए दो दिनों के लिए लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए ताजिया को जुलूस की शक्ल में पिपरा खुर्द से पिपरा जवाहिर तक घुमाया गया।इसी दौरान किसी ने फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंच चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।चार नामजद और दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।वहीं मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार मिश्र ने बीट पर तैनात मुख्य आरक्षी अरबिन्द कुमार को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि 10अज्ञात और चार ज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking