रामकोला/कुशीनगर । गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद रामकोला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये तीन घन्टे के अंदर गुमशुदा बालकों को बरामद कर किया।
रविवार को थाना क्षेत्र के अमवा बाजार गांव के नरकूटोला निवासी इन्द्रजीत प्रसाद पुत्र रमई ग्राम द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 6 मई यानि शनिवार को मेरा लड़का अभिषेक उम्र15 वर्ष विद्यालय से आने के बाद शाम चार बजे के लगभग शुभम उर्फ रोहित पुत्र सुनील के साथ खेलने गया था लेकिन अभी तक घर वापस नही आया। इस सूचना पर स्थानीय थाने के उ0नि0 अजीत कुमार यादव, उ0नि0 नबीस अहमद, का0 रविन्द्र यादव गुमशुदा बालक की तलाश में निकले, खोजबीन के दौरान रामकोला बस स्टैन्ड पर दो बालक मिले। जिनसे पूछताछ की गयी तो पहले ने अपना नाम अभिषेक पुत्र इन्द्रजीत तथा दूसरे ने अपना नाम शुभम उर्फ रोहित पुत्र सुनील ग्राम अमवा बाजार बताये। पुलिस टीम ने गुमशुदा बालकों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…