News Addaa WhatsApp Group

पेट्रोल-डीजल के कीमतों में लगातार लग रही आग, सरकार ने भी साध रखी चुप्पी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2020  |  6:18 AM

880 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पेट्रोल-डीजल के कीमतों में लगातार लग रही आग, सरकार ने भी साध रखी चुप्पी

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं. पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़े हैं और डीजल के दाम 21 पैसे बढ़े हैं.

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 80.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बीते कई दिनों से लगातार बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को तो डीजल, पेट्रोल से भी महंगा हो गया था.

ये अमूमन वैसी खबर है जो आप कभी सोच नहीं सकते थे. जी हां, डीजल, पेट्रोल से महंगा हो गया था. इतिहास में ये पहला मौका था, जब एक लीटर डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई थी. तेल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में इजाफा कर दिया था. कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया था लेकिन डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी की थी. बुधवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 79.88 रुपये हो गई थी. जबकि पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर थी.

गौरतलब है कि जहां एक तरफ पिछले 15 दिनों से कच्चे तेल की कीमत 35-40 डॉलर प्रति बैरल के बीच है, वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है.

संबंधित खबरें
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking