कुशीनगर। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद कुशीनगर के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि माह अप्रैल 2022 का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वितरित होने वाले खाद्यान्न के साथ खाद्य तेल, साबुत चना एवं नमक का एक साथ वितरण किया जाना प्रावधानित है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में नेफेड द्वारा जनपद कुशीनगर में खाद्य तेल एवं साबुत चना की आवंटित मात्रा के सापेक्ष आपूर्ति पूर्ण रूप से जनपद के सभी गोदामों में नहीं की गई है। इसलिए जनपद की समस्त उचित दर दुकानों से वितरण कार्य नहीं हो पा रहा है, अतः समस्त कार्ड धारक साबुत चना एवं खाद्य तेल की आपूर्ति होने तक धैर्य रखें। जैसे ही नेफेड द्वारा आपूर्ति दिया जाएगा खाद्यान्न के साथ उक्त तीनों वस्तुएं उचित दर विक्रेताओं द्वारा नियमानुसार वितरित की जाएगी।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…