कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के क्रम में रविवार को हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू में निर्मला देवी माता अखिलेश मिश्र के यहां चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन अयोध्या धाम से आये कथा व्यास पंडित विजय पांडेय महाराज के सानिध्य में परिजनों व सम्बन्धियों ने आम के पौधे का रोपण कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण करते पंडित विजय पांडेय महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण प्रकृति के सबसे बड़े रक्षक हैं। उनका जीवन प्रकृति को समर्पित था। गोवर्धन पर्वत की रक्षा, गो सेवा और दुर्लभ वनस्पतियों का संरक्षण कर उन्होंने मानव समाज को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। आज आधुनिकता के प्रभाव में प्रकृति से दूर हो कर अवसाद और तनाव पूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे मानव को प्रभु श्रीकृष्ण से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने नयी दिशा के पौधरोपण अभियान की सराहना भी किया।
अखिलेश मिश्र ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, चंद्रभूषण मिश्र, घनश्याम मिश्र, रमेश मिश्र, उमेश मिश्र, महेश मिश्र, अरुण मिश्र, मनोज मिश्र, हेमंत मिश्र, आनंद मिश्र, अमृकेश मिश्र, अभिषेक मिश्र, अंशु मिश्र, शुभम मिश्र, निधि, जूही, अरविंद तिवारी, अश्वनी मिश्र, अनार देवी, पूजना देवी, निर्मला देवी, पुनीता देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, प्रतिभा देवी, पिंकी देवी, किरण देवी, शशिकला देवी, प्रेमलता देवी, सुमन देवी, पुष्पा देवी, अनिता देवी, पूजा तिवारी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…
हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…