News Addaa WhatsApp Group Join करें

बलिया : प्रेमिका के लिए प्रधान ने बनवाई सोने की अंगूठी, पता चलने पर पत्नी और प्रेमिका दोनों ने जहर खाया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2020  |  8:17 AM

1,441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बलिया : प्रेमिका के लिए प्रधान ने बनवाई सोने की अंगूठी, पता चलने पर पत्नी और प्रेमिका दोनों ने जहर खाया!
  • आफत में फंस गए प्रधान जी…
  • ग्राम प्रधान ने प्रेमिका के लिए बनवाई सोने की अंगूठी
  • भेद खुलने पर हुआ विवाद तो पत्नी और प्रेमिका ने खा लिया जहर 

प्रेमजाल में फंसे ग्राम प्रधान द्वारा प्रेमिका को सोने की अंगूठी देना महंगा पड़ गया। भेद खुलने के बाद पहले तो पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि पत्नी के साथ ही प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्र के एक गांव के प्रधान की जेब में रखी आभूषण दुकान की पर्ची उसकी पत्नी के हाथ लग गयी।
सोने की अंगूठी खरीदने की इस पर्ची पर गांव की ही एक महिला का नाम लिखा था, जो कथित रुप से प्रधान की प्रेमिका है। यह देख प्रधान की पत्नी आग बबुला हो गयी तथा पति को खरी-खोटी सुनाते हुए महिला (पति की प्रेमिका) को फोन कर हड़काने लगी। यह देख प्रधान ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पति के हाथ उठाने से गुस्सायी प्रधान की पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। प्रधान पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे भर्ती कर लिया।
पत्नी को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद ग्राम प्रधान प्रेमिका के घर पहुंच गया तथा पत्नी से झगड़ा करने को लेकर नाराजगी जताते हुए उसकी भी पिटाई कर दी। सम्बंध तोड़ने की बात कहते हुए चला गया। इसके बाद प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। जानकारी होने पर प्रधान ने प्रेमिका को भी एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। इस घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार को सुबह हुई तो गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking