कसया/कुशीनगर । बुद्ध इण्टर कालेज कुशीनगर के स्काउट्स और गाइड्स शनिवार को18 वीं राष्ट्रीय जम्हूरी में भाग लेने के लिए राजस्थान के पाली जिले के निम्बली ब्राह्माण रोहट के लिए रवाना हुए| प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान एवं सुरेश प्रसाद गुप्त ने लंच पैकेट देकर रवाना किया| अध्यापक विजय मणीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में गाईड्स श्रेया श्रीवास्तव, खुशी गुप्ता, ज्योति यादव आशिया खातुन, रिया गुप्ता, रूकसर खातुन, गुंजन मौर्या, स्काउट्स शुभम शर्मा तथा अमन कुमार 18 वीं जम्हूरी में शामिल हुए| मणीन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जनपदीय एवं मण्डलीय रैली में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात् इसमें चयन हुआ है
|राजस्थान 2जनवरी तक पहुँचना है 4 जनवरी से 10 जनवरी तक कार्यक्रम चलेगा| इसका उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी| मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे| अरविंद राव, अशोक कुमार चौरसिया, कृष्ण मोहन राव, अरूण कुमार सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे|
कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…
कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…
कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…
शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…