News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●कोरोना टीकाकरण केंद्र सेवाश्रम विद्यालय में भारी भीड़ के धक्का मुक्की में महिला जख्मी.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2021  |  4:23 PM

2,122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●कोरोना टीकाकरण केंद्र सेवाश्रम विद्यालय में भारी भीड़ के धक्का मुक्की में महिला जख्मी.। WhatsApp
Responsive image
पालघर। जिले में कोरोना के रोकथाम के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।नीजी क्षेत्र में वैक्सीन की उपलब्धता कुछ ज्यादा तो सरकारी क्षेत्र अपेक्षाकृत कम होने से स्थिति दयनीय बनी हुई है।सरकारी टीकाकरण केन्द्रों पर जैसे ही निःशुल्क टीकाकरण होने की बात सामने आती है बड़ा हुजूम रात से ही कतार में टकटकी लगाये खड़ा हो जाता है। दुसरी ओर नीजी टीकाकरण केन्द्रों पर पैसा देने के कारण अफरातफरी बहुत कम ही नजर आती है। शासन की ओर से आवश्यकता नुसार सक्षम लोगों से नीजी टीकाकरण केन्द्रों से टीका लेने की सिफारिश भी खुब की जा रही है।
     शुक्रवार 27.08.21 की रोज समूचे पालघर जिले में 75 जगहों पर जिलाधिकारी पालघर के आदेशानुसार सुबह 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक 18 -44 वर्ष के लोगों के लिए कोविडशिल्ड का पहला खुराक और दस प्रतिशत दुसरा खुराक का टीकाकरण होना है।
     औद्योगिक शहर बोईसर प.स्थित भंडारवाडा सेवाश्रम विद्यालय में 300 लोगों को वैक्सीन देने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से पहले ओर 10 प्रतिशत दुसरे खुराक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
      बताते चलें कि बंद इंतजामी के कारण कोरोनाकाल के नियमों की अनदेखी के साथ तकरीबन 600 से उपर लोगों की भारी भीड़भाड़ देखी गयी। भीड़भाड़ के बीच एक महिला धक्का मुक्की में जख्मी हो गयी है जिसे दर्जनों टांके आने की समाचार मिले है। फिलहाल टीकाकरण के लिए प्रशासनिक तौर पर जगह जगह भारी भीड़ उपर से कोरोनाकाल के नियमों की अनदेखी आगे बड़ी मुसीबत की दावत दे तो गैर मुनासिब नही होगा। जिसके उपर आला अधिकारियों को फौरन ध्यान देने की जरूरत है तथा गरीब तबके को टीकाकरण में सहुलियत कैसे होगी यह भी यक्ष प्रश्न है ?? जिसकी आज जरूरत है ।
     जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस विकट परिस्थिति पर गंभीरतापूर्वक विचार विनमय की.।
●सेवाश्रम विद्यालय छात्रों के नामांकन में आज हुई असुविधा●
 कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रशासन की ओर से सेवाश्रम विद्यालय भंडारवाडा में चल रही टीकाकरण केंद्र के कारण नये सत्र में छात्रों के प्रवेश के लिए हो रही भीड़भाड़ के कारण असुविधा से स्कूल प्रशासन चिंतित नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार उन्होंने पत्रक लिखकर असुविधाओं से प्रशासन क़ो अवगत कराते छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने से इंकार किया है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking