News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●महामंडलेश्वर,महंत और ऋषि,मुनियों के सानिध्य में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 22, 2022  |  10:27 PM

763 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●महामंडलेश्वर,महंत और ऋषि,मुनियों के सानिध्य में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ आरंभ.।

पालघर.। औद्योगिक शहर बोईसर प.धोड़ी पूजा,अपोजिट केटी मल्टिविजन के सामने बने ग्राऊंड में गुरुवार 22 दिसंबर को अनंतश्री विभूषित श्रोतिय ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी आत्मप्रकाश यतिजी महराज वेदांताचार्य दर्शनशास्त्र (एम.ए.),श्री श्री 1008 धरम पूज्य मह़त श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महराज सूरजकुंड, राजस्थान,श्री श्री 108 अयोध्या ऋषिजी महराज,श्री श्री 108 झारखंड ऋषि जी महराज तपस्वी आश्रम संजान व पूज्य स़ंत श्री गुरुजी सहित अन्य साधु-संतों के सान्निध्य में अपार धर्मप्रेमी जनसमूह में महिलाओं द्वारा सर पर कलश लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा के साथ नवदिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का संगीतमयी शुभारंभ कथावाचक पूज्य पं.श्री वेदनारायण शास्त्री जी महराज तीर्थराजप्रयाग के आगमन और पुरोहितों द्वारा स्वस्तिवाचन सहित व्यास पीठ पूजन,प्रसाद वितरण तथा बोईसर पुलिस की ओर से यातायात की समुचित सुव्यवस्थता मे लगे पुलिसकर्मियों के देखरेख में सकुशल स़पंन्न हो गया.।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हरि ईच्छा नारायण सेवा संस्था के तत्वावधान में मुख्य यजमान आशिष सिंह, साधना संदीप बालके और औद्योगिक शहर बोईसर के रामभक्त धर्मानुरागी जनों के साथ गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर अवधनगर से निकली कलश शोभा यात्रा का विश्राम श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ पंडाल धोड़ीपूजा में दोपहर 1.00 बजे विधिवत ऋषियो,मुनियों के आशिष के साथ हुआ.।

 

श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में औद्योगिक शहर के शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री जगदीश धोड़ी,प्रभाकर राऊल,सुरेश साहनी,प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता संजय ज.पाटिल,सामाजिक कार्यकर्ता भावेश मोरे, पंचायत समिति सदस्या पूर्णिमा धोड़ी,बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह, विहिप प्रखंड प्रमुख एस.पी.सिंह, मंत्री अरविंद सिंह,हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रमुख सुशील तिवारी,पं.दयाराम मिश्रा,उदमी व सामाजिक कार्यकर्ता गिरजेश आर.
सिंह,जिलेदार वर्मा,जितेंद्र दुबे,मनदेव दुबे,निर्मोही यादव,माया राम गुप्ता, वंशी गुप्ता, महात्मा रामनगीना यादव,संजय वारी तुलसीराम केवट समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन शोभायात्रा में शामिल रहे.।


श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में 22 दिसंबर से 30 दिसंबर शुक्रवार सायं 4.00 बजे से 9.00 बजे तक संगीतमयी कथा का रसपान करते जीवन कृतार्थ करने का सौभाग्य बोईसर वासियों को मिलेगा.। यज्ञ का समापन 31 दिसंबर को नववर्ष के पुर्व संध्या पर हवन महाप्रसाद के साथ संपन्न होगा.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking