News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●रोटरी क्लब आँफ तारापूर विथ रोट्रेक्ट क्लब आँफ मुंबई द्वारा प्राकृतिक उपचार, आहार पर आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 15, 2022  |  11:09 PM

886 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●रोटरी क्लब आँफ तारापूर विथ रोट्रेक्ट क्लब आँफ मुंबई द्वारा प्राकृतिक उपचार, आहार पर आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन.। WhatsApp
Responsive image

पालघर.। इंटरनेशनल एशोसिएशन फाँर साईंटिफिक स्प्रिचयुलिजम बद्री नारायण सेवा ग्राम मेरठ के तत्वावधान में पहली बार औद्योगिक शहर बोईसर प.स्थित एमआयडीसी क्षेत्र के बालाजी होटल एंड वैंकेट हाँल में आज शनिवार को रोटरी क्लब आँफ बोईसर-तारापुर एशोसिएशन विथ रोट्रेक्ट क्लब आँफ मुंबई वेस्टर्न इलाईट प्रेसिडेंट रोटरी घ्रीति पंसारी व सेक्रेटरी रोटरी सार्थक आचरेकर एवं रोटरी क्लब बोईसर के प्रेसिडेंट रोटरियन एस.नागराजन,सेक्रेटरी रोटरियन अशोक जैना व प्रोजेक्ट्स चेयरमैन रोटरियन रामकृष्ण मोदी,रोटरियन अनिल जगदाले की ओर से प्राकृतिक उपचार एवं प्राकृतिक आहार आरोग्य कार्यशाला का एक दिवसीय शिविर का खचाखच भरे हाँल में आयोजन दो सत्रों में संपन्न हुआ.।


कार्यशाला में बड़े सुंदर सलिके से आहार,बिचार, जीवन पद्धति पर सेहत को ठीक रखने का प्राकृतिक उपचार,आहार पर इंटरनेशनल एशोसिएशन फाँर साईंटिफिक स्प्रिच्युअलिज्म संस्थान मेरठ से पहुंचे प्रवक्ता डाँ.गोपाल शास्त्री ने बड़े बेवाकी से समझाने की कोशिश की.।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...


डाँ. शास्त्री के अनुसार पहले हम सेहत खोकर धन कमाते है फिर धन खोकर सेहत पाना चाहते है इस बिडम्बना के लिए हम स्वयं जिम्मेदार है।प्राकृतिक चिकित्सा,आहार से काफी कुछ ठीक कर सकते है।शरीर पांच तत्वों से बना है यह सभी जानते है।जब इन तत्वों का संतुलन बिगड़ता है तो बिमारियां घर करने लगती है। हमारे आँतों की सफाई बहुत जरूरी है। उन्होंने सप्ताह में पेट को आरामदायक बने रहने के लिए उपवास दिन में प्रकृति का दिया हुआ और हँसी लहजे में रात में पत्नी का दिया हुआ सात्विक भोजन लेने को कहा।

     डाँ. गोपाल शास्त्री के अनुसार

“न रहेगी कूड़ा,न रहेगी कीड़ा.।

“न रहेगा गोबर और न रहेगा गैस”.।।

को मूलमंत्र बताया.। प्रकृति से प्रदान सीजनल, रीजनल और ओरिजनल सस्ते सागभाजी,फलफ्रुट्स के साथ दीन में कच्चा, रात म़ें पक्का और जरूरत से कम भोजन अच्छे स्वास्थ्य के लिए लेने की सलाह दी.। कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों से बने आहार, ज्यूस अपराह्न भोजन में परोसें गये.।
रोटरी क्लब के कार्यशाला में उद्योजक राकेश पंसारी,बेलजी भाई,आरके मोदी व उनकी धर्मभार्या सज्जन(लालाजी) गुप्ता,ओस्तवाल उत्सव महिला मंडल संस्थापक संतोष टेलर,प्रेसिडेंट रेनू मोदी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहें।
आयोजक के रुप में भरत सोलंकी,हेमांगी सोलंकी,योगिता साधवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking