News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●लापता शिवम की हत्या का 12 घंटों में खुलासा.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 28, 2020  |  2:03 PM

9,568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●लापता शिवम की हत्या का 12 घंटों में खुलासा.।

दोस्त ने ली दोस्त की जान.।●
●गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूला●
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर। लापता शिवम का विक्षिप्त शव मिलने के बाद बोईसर पुलिस ने जाल बिछाकर 12 घंटो के अंदर हत्या में शामिल दो आरोपी दोस्तों को धर दबोचा है। आरोपियों ने पुलिस को आखिरकार अपराध का राजफाश करते हुए दोस्तों ने मृतक शिवम की गला दबाकर हत्या की बात कबुल कर ली है।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...


        ज्ञातव्य रहे कि जिले की बोईसर थाना अंतर्गत बोईसर शहर प.अवध नगर रोशन गैरेज गली के अंदर किराये के मकान में रह रहे सुरेश राय ने अपने 18 वर्षीय सुपुत्र शिवरतन राय(शिवम) की गुमसुदगी की रिपोर्ट बोईसर थाने में सोमवार की रोज दर्ज कराते बताया था कि उनका लड़का शनिवार रात दस बजे से दोस्तों से मिलने की बात करते हुए घर से गया लेकिन अब तक वापस नही आया है।
बोईसर पुलिस की तफ्तीश शुरू थीं कि बुधवार शाम भैय्या पाड़ा गंगोत्री होटल के सामने मैदान की झाड़ में मिली विक्षिप्त शव की शिनाख्त ने पुलिस को सकते में डाल दिया।
बोईसर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के बाद उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने फौरन मृतक के परिजनों से संपर्क के बाद मृतक के दोस्तों का पहचान खंगालने लगी।
बोईसर पुलिस ने शक के आधार पर जब कुछ दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा राजफाश हो गया। जिसमें दो दोस्तों अबुझर अलियास सिद्दीकी (19)व आरिफ मो.ताहिर खान (20)ने दोस्त की हत्या कि बात कबूलते हुए बताया कि घर से मोबाइल मैसेज पर गंगोत्री होटल के सामने झाड़ी के पास बातचीत के लिए बुलाकर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करते हुए शव को झांड़ी में डालकर फरार हो गये। मजे की बात यह है कि हत्यारों में एक मृतक के परिवार के साथ उसको ढूंढने का खुब नाटक भी किया था।〉
         हत्याकांड का खुलासा बोईसर पुलिस स्टेशन के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे के मार्गदर्शन व सहायक पुलिस निरीक्षण प्रदीप पाटील के दिशानिर्देश में पुलिस उपनिरीक्षक हेमंत काटकर, आशिष पाटील,अरुण भिसे, पु.हवा. मर्दे,पु.ना.संजय धांगड़ा,सिपाही वैभव जमदार, अशफाक जमदार, देवा पाटील,संतोष वाघचौरे,देवा पाटील की टीम ने की है।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking